LIVE: भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

Last Updated 30 Aug 2014 01:53:14 PM IST

गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से भारत ने तीसरे वनडे क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई.

  • 21:38 : भारत ने वनडे सीरीज में इंग्लैंड पर 2-0 से बढ़त बनाई.
  • 21:38 : भारत ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीता
  • 21:37 : अंबाती रायुडु 64 और रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे
  • 21:37 : तीसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया
  • 21:37 : भारत ने इंग्लैंड को हराया
  • 21:33 : 42 ओवर में भारत का स्कोर 217/4
  • 21:32 : जडेजा ने चौका लगाकर खाता खोला
  • 21:31 : रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 21:31 : रायुडु ने चौका लगाया
  • 21:31 : ट्रेडवेल की गेंद पर वोक्स ने रैना का कैच पकड़ा
  • 21:30 : रैना ने 42 गेंदों में 42 रन बनाए
  • 21:30 : सुरेश रैना 42 रन बनाकर आउट
  • 21:29 : भारत का चौथा विकेट गिरा
  • 21:16 : अंबाती रायुडु ने हॉफ सेंचुरी लगाई
  • 21:15 : भारत के 200 रन पूरे हुए
  • 21:14 : रायुडु ने दूसरा चौका लगाया
  • 21:14 : रायुडु ने चौका लगाया
  • 21:10 : 37 ओवर में भारत का स्कोर 188/3
  • 21:10 : रैना ने दूसरा चौका लगाया
  • 21:10 : रैना ने चौका लगाया
  • 21:02 : 36 ओवर में भारत का स्कोर 178/3
  • 21:01 : रायुडु ने चौका लगाया
  • 20:53 : 34 ओवर में भारत का स्कोर 168/3
  • 20:53 : रायुडु ने चौका लगाया
  • 20:53 : 33 ओवर में भारत का स्कोर 163/3
  • 20:52 : रैना ने चौका लगाया
  • 20:40 : 32वें ओवर में बने भारत के 150 रन
  • 20:40 : भारत ने 150 रन पूरे किये
  • 20:25 : 27 ओवर में भारत का स्कोर 123/3
  • 20:22 : भारत का तीसरा विकेट गिरा
  • 20:09 : भारत का स्कोर 100 रन दो विकेट के नुक्सान पर
  • 20:08 : आजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर हुए आउट
  • 20:08 : भारत को दूसरा झटका
  • 19:47 : 17 ओवर में भारत का स्कोर 79/1
  • 19:44 : कोहली 16 और रहाणे 44 रन बनाकर खेल रहे हैं
  • 19:43 : 16 ओवर में भारत का स्कोर 78/1
  • 19:43 : 15 ओवर में भारत का स्कोर 74/1
  • 19:37 : रहाणे ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का लगाया
  • 19:33 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:29 : विराट कोहली ने छक्का लगाया
  • 19:29 : 12 ओवर में भारत का स्कोर 54/1
  • 19:28 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:28 : भारत ने 50 रन पूरे किये
  • 19:23 : 11 ओवर में भारत का स्कोर 46/1
  • 19:23 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:14 : 8 ओवर में भारत का स्कोर 37/1
  • 19:12 : विराट कोहली ने 2 रन से खाता खोला
  • 19:11 : विराट कोहली नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 19:11 : शिखर धवन 16 रन बनाकर आउट हुए
  • 19:10 : वोक्स की गेंद पर मोर्गन ने कैच लपका
  • 19:10 : भारत का पहला विकेट गिरा
  • 19:04 : 6 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन
  • 18:58 : 5 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन
  • 18:57 : 4 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन
  • 18:56 : रहाणे ने दूसरा चौका लगाया
  • 18:56 : अजिंक्य रहाणे ने चौका लगाया
  • 18:56 : अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे
  • 18:55 : भारत की पारी शुरू हुई
  • 18:00 : भारत को 228 रन का लक्ष्य मिला
  • 17:58 : इंग्लैंड की टीम 227 रन पर ऑल आउट हुई
  • 17:58 : स्टीव फिन 6 रन बनाकर रन आउट हुए
  • 17:57 : इंग्लैंड ने 227 रन बनाए
  • 17:57 : इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा
  • 17:55 : ट्रेडवेल 30 रन बनाकर आउट
  • 17:54 : इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा
  • 17:53 : जेम्स ट्रेडवेल ने चौका लगाया
  • 17:52 : ट्रेडवेल ने नॉबाल पर छक्का लगाया
  • 17:50 : जेम्स ट्रेडवेल ने छक्का लगाया
  • 17:50 : जेम्स ट्रेडवेल ने चौका लगाया
  • 17:49 : 49 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 209/8
  • 17:48 : 48 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 205/8
  • 17:42 : अश्विन ने बटलर को बोल्ड किया
  • 17:42 : जॉस बटलर 42 रन बनाकर आउट
  • 17:41 : इंग्लैंड ने 200 रन पूरे किये
  • 17:41 : इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
  • 17:39 : 47 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 198/7
  • 17:39 : जेम्स ट्रेडवेल ने दूसरा चौका लगाया
  • 17:38 : जेम्स ट्रेडवेल ने चौका लगाया
  • 17:34 : 45 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 182/7
  • 17:33 : समी की गेंद पर मोहित शर्मा ने वोक्स का कैच लपका
  • 17:33 : क्रिस वोक्स 15 रन बनाकर आउट हुए
  • 17:32 : इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा
  • 17:28 : 44 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 180/6
  • 17:25 : सुरेश रैना की गेंद पर लगाया चौका
  • 17:25 : बटलर ने चौका लगाया
  • 17:22 : बटलर और वोक्स धीरे-धीरे रन बनाते हुए
  • 17:22 : 42 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 167/6
  • 17:14 : अश्विन पारी का 40वां ओवर डालते हुए
  • 17:13 : 39 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 158/6
  • 17:06 : 37 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 153/6
  • 17:03 : 36 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 150/6
  • 17:03 : इंग्लैंड ने 150 रन पूरे किये
  • 17:02 : बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने
  • 17:01 : इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
  • 16:55 : 34 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 143/5
  • 16:54 : बेन स्टोक्स नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 16:52 : इयान बेल 28 रन बनाकर रन आउट हुए
  • 16:52 : इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा
  • 16:45 : बेल 28 और बटलर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं
  • 16:45 : 32 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 133/4
  • 16:37 : 29 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 123/4
  • 16:34 : जॉस बटलर नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे
  • 16:34 : 28 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 120/4
  • 16:33 : मोर्गन को अश्विन ने धोनी के हाथों कैच कराया
  • 16:33 : इयान मोर्गन 10 रन बनाकर आउट हुए
  • 16:33 : इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा
  • 16:33 : 27 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 117/3
  • 16:21 : इयोन मोर्गन नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 16:17 : 97 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
  • 16:17 : जो रूट 2 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर स्टंप हुए
  • 16:16 : इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
  • 16:15 : इयान बेल का साथ निभाने जो रूट मैदान पर उतरे
  • 16:12 : 21 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 92/2
  • 16:11 : अंबाती रायुडु ने कुक को स्टंप कराया
  • 16:11 : कुक 44 रन बनाकर आउट हुए
  • 16:07 : इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा
  • 15:59 : 18 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 82/1
  • 15:59 : रैना की गेंद पर धोनी ने हेल्स का कैच लपका
  • 15:59 : सुरेश रैना को मिला विकेट
  • 15:58 : 82 रन के स्कोर पर गिरा पहला विकेट
  • 15:58 : इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, एलेक्स हेल्स 42 रन बनाकर आउट
  • 15:47 : इंग्लैंड के 15 ओवर में बने 72 रन
  • 15:41 : इंग्लैंड के 14 ओवर में बने 69 रन
  • 15:40 : हेल्स ने जड़ा चौका
  • 15:38 : इंग्लैंड के 13 ओवर में बने 61 रन
  • 15:33 : इंग्लैंड के 12 ओवर में बने 59 रन
  • 15:32 : हेल्स ने जड़ा चौका
  • 15:30 : इंग्लैंड के 11 ओवर में बने 52 रन
  • 15:26 : इंग्लैंड के 10 ओवर में बने 48 रन
  • 15:25 : कुक ने जड़ा चौका
  • 15:21 : इंग्लैंड के 9 ओवर में बने 43 रन
  • 15:18 : इंग्लैंड के 8 ओवर में बने 39 रन
  • 15:15 : हेल्स का चौका
  • 15:13 : इंग्लैंड के 7 ओवर में बने 32 रन
  • 15:12 : कुक ने जड़ा चौका, कुक के 3000 रन पूरे
  • 15:10 : इंग्लैंड के 6 ओवर में बने 24 रन
  • 15:10 : हेल्स का लगातार दूसरा चौका
  • 15:09 : हेल्स ने भी जड़ा चौका
  • 15:08 : कुक ने जड़ा चौका
  • 15:05 : 5 ओवर में इंग्लैंड के बने 11 रन
  • 15:01 : इंग्लैंड के 4 ओवर में बने 9 रन
  • 14:57 : इंग्लैंड के 3 ओवर में बने 6 रन
  • 14:56 : कुक ने बनाए दो रन
  • 14:53 : इंग्लैंड के 2 ओवर में बने 4 रन
  • 14:50 : इंग्लैंड के 1 ओवर में बने 3 रन
  • 14:50 : क्रीज पर आए कुक और हेल्स
  • 14:32 : पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे
  • 14:30 : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
  • 14:30 : भारत ने टॉस जीता
  • 14:29 : भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे

अंबाती रायुडु शॉट लगाते हुए. उन्होंने नाबाद 64 रन बनाए.

शनिवार को नाटिंघम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने रविचंद्रन अश्विन (39 रन पर तीन विकेट) के फिरकी के जादू की मदद से इंग्लैंड को 227 रन पर रोकने के बाद अंबाती रायुडू (नाबाद 64), अजिंक्य रहाणे (45), सुरेश रैना (42) और विराट कोहली (40) की उम्दा पारियों की मदद से सात ओवर शेष रहते चार विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीत लिया. रायुडू ने अपनी नाबाद पारी में 78 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े. रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले जडेजा ने अश्विन का अच्छा साथ निभाते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि रैना ने भी आठ ओवर में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया. मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और रायुडू को भी एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलिस्टेयर कुक (44), एलेक्स हेल्स (42) और जोस बटलर (42) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. निचले क्रम में जेम्स ट्रेडवेल ने 18 गेंद में 30 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए पारी की शुरूआत रहाणे और शिखर धवन की नयी सलामी जोड़ी ने की क्योंकि रोहित शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं.

दोनों ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की लेकिन खराब फार्म से जूझ रहे धवन शुरूआत से ही परेशानी में दिखे. वह अंतत: 23 गेंद में 16 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद को सीधे प्वाइंट पर खड़े इयोन मोर्गन के हाथों में खेल बैठे.

रहाणे ने इसके बाद कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. रहाणे शुरू से ही लय में दिखे और उन्होंने जेम्स एंडरसन पर लगातार दो चौके मारे जबकि कोहली ने ट्रेडवेल पर छक्के के साथ अपने तेवर दिखाए. रहाणे ने भी बेन स्टोक्स पर लांग आफ पर छक्का जड़ा.

ये दोनों हालांकि जब भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे थे तब रहाणे की एकाग्रता टूटी और वह स्टीव फिन की गेंद को र्थड मैन की ओर खेलने की कोशिश में विकेटकीपर बटलर को कैच दे बैठे. उन्होंने 56 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा.
टेस्ट श्रृंखला में विफल रहने के बाद दूसरे वनडे में भी खाता खोलने में नाकाम रहे कोहली आज कुछ लय में दिखे. उन्होंने रायुडू के साथ मिलकर 23वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

कोहली ने ट्रेडवेल पर चौका जड़ने के बाद स्टोक्स की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए लेकिन इसी ओवर में पवेलियन लौट गए. उन्होंने 50 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का मारा. इस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन था.

रायुडू को इसके बाद पिछले मैच के शतकवीर रैना के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 14.5 ओवर में 87 रन जोड़कर भारत की जीत सुनिश्चित की. दोनों ने शुरूआत में स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी. रैना हालांकि जल्द ही अपने चिरपरिचित अंदाज में खेलने लगे. उन्होंने जो रूट पर लगातार दो चौके मारे.

रैना ने इसके बाद वोक्स पर दो चौके मारे जबकि रायुडू ने 38वें ओवर में फिन पर दो चौकों के साथ 63 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रायुडू ने फिन पर एक रन के साथ टीम के 200 रन भी पूरे किए.

भारत को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 21 रन की दरकार थी. रैना ने ट्रेडवेल की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में बाउंड्री पर वोक्स को कैच थमाया लेकिन भारतीय टीम को जीत के लिए जरूरी रन जुटाने में कोई परेशानी नहीं हुई. रैना ने 42 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे.

इससे पहले टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही जब कुक और हेल्स ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की. इसके बाद हालांकि उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे.

अपने घरेलू मैदान पर पहला वनडे खेल रहे हेल्स काम चलाऊ स्पिनर रैना की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. वहीं कुक को रायुडू ने आउट किया जो आगे निकलकर खेलने के प्रयास में चूके और विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप करने में कोई गलती नहीं की.

बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने जो रूट (02) को स्टंप आउट कराया. वहीं अश्विन ने ईयोन मोर्गन (10) को विकेट के पीछे लपकवाया. इयान बेल (28) कुछ देर टिके रहे लेकिन मोहित शर्मा के सटीक थ्रो पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे.

अश्विन ने बेन स्टोक्स (02) को भी आउट किया जिनका एक हाथ से बेहतरीन कैच पहली स्लिप में रैना ने लपका. शमी ने क्रिस वोक्स को 15 के निजी योग पर पवेलियन भेजकर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी.

बटलर (42) ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन अश्विन की आफ स्पिन पर चकमा खा गए. वह 48वें ओवर में आउट हुए. ट्रेडवेल ने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाने के साथ आखिरी ओवर में 18 रन बटोरे. उन्हें भुवनेश्वर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया जबकि स्टीव फिन आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment