तेल उत्पादक देशों से बोले ट्रंप,अधिक से अधिक कच्चा तेल निकालें, जानिए क्यों?
Last Updated 24 Jun 2025 08:55:56 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने देश और अन्य तेल उत्पादक देशों से अधिक से अधिक मात्रा में कच्चा तेल निकालने का आह्वान किया है।
![]() अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप |
इसका मुख्य वजह है कि ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका द्वारा हमले किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता देखी जा रही है।
अमेरिकी हमलों के प्रतिशोध में ईरान द्वारा तेल एवं गैस को लाने ले जाने के महत्वपूर्ण रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने की आशंका के बीच ट्रंप ने यह आग्रह किया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि ऊर्जा विभाग अधिक से अधिक तेल निकाले।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी दूतावास और सैन्य प्रतिष्ठान संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर हाई अलर्ट पर हैं।
| Tweet![]() |