पेट्रोल और डीजल लगातार दूसरे दिन मंहगे, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Last Updated 07 Jan 2021 10:02:38 AM IST

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़े।


आज डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोतरी हुई । पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ गये।

कल दोनों ईंधनों के दामों में लगातार 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल आज 81 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चला गया।

आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे...
                 पेट्रोल          डीजल
दिल्ली         84.20         74.38
मुंबई          90.83         81.07
चेन्नई          86.96         79.72
कोलकाता   85.68         77.97

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment