लॉकडाउन का दुकानदारों ने जमकर उठाया फायदा
सरकार की ओर तीन हफ्ते का देशव्यापी लॉकडाउन घोषित होते ही किराना स्टोर व सब्जी की दुकानों पर लम्बी कतारें देखी गई।
|
इस लॉकडाउन का फायदा खाने-पीने का सामान बेचने वालों ने भी जमकर उठाया। फल फ्रूट बेचने वालों ने भी अनाप-शनाप दामों पर फल बेचे। सब्जी विक्रेताओं ने भी मनमानी कीमतें वसूलीं।
बुधवार को लॉकडाउन का असर दिल्ली में देखने को मिला। सड़कें सूनी थीं और इक्का-दुक्का ही प्राइवेट गाड़ियां चल रही थीं। डीटीसी की बसें आज भी सड़कों पर दौड़ रही थीं। कालोनियों में भी सोमवार जैसी स्थिति नहीं थी।
लोग अपने घरों में दुबके थे लेकिन जरूरी चीजों के लिए लोगों को परेशान होते हुए देखा गया। राशन, सब्जी और फल विक्रेता मनमाने रेट पर समान बेचते दिखे। संगम विहार इलाके में आलू 50 रु पए तक बिका, जबकि दिलशाद गार्डन इलाके में आलू 50 रु पए, प्याज 60 रु पए, केला 60-80 रु पए प्रति किलो तक बिका। आटा भी 35- 40 रु पए किलो बिक रहा है।
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है पर दुकानदार कह रहे हैं कि थोक मंडी बन्द है इसलिए जो मिल रहा है ले लीजिए नहीं तो खत्म हो जाने पर यह भी नहीं मिलेगा। ऐसी बातें सुनकर लोग और दहशत में हैं और जरूरत से ज्यादा समान खरीद रहे हैं। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
| Tweet |