विराट ने अनुष्का को बताया 'सबसे अच्छा दोस्त, हमसफर'
शादी का एक साल पूरा होने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की सलागिरह की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपना 'सबसे अच्छा दोस्त, हमसफर बताया।'
विराट ने अनुष्का को बताया 'सबसे अच्छा दोस्त, हमसफर' (फाइल फोटो) |
विराट ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "यकीन नहीं होता एक साल बीत गया। ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो, समय बहुत तेजी से भागता है। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, हमसफर को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।"
Can't believe it's been a year already because it feels like it happened just yesterday. Time has truly flown by. Happy anniversary to my best friend and my soulmate. Mine forever ❤ @AnushkaSharma pic.twitter.com/eKL9wlpU4R
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2018
अनुष्का ने अपनी शादी का वीडियो साझा किया, जिसमें कोहली, अनुष्का को अपनी पत्नी कहते दिख रहे हैं।
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... pic.twitter.com/bvZc2x62NM
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2018
'ऐ दिल है मुश्किल' की अभिनेत्री ने वीडियो के साथ लिखा, "यह स्वर्ग है, जब आपको समय बीतने का अहसास नहीं होता.. यह स्वर्ग है, जब आप एक अच्छे आदमी से शादी करते
हैं।"
| Tweet |