T-20: भारत ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया, सीरीज पर कब्जा जमाया

Last Updated 01 Feb 2017 06:43:00 PM IST

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना के अर्द्धशकों की बदौलत भारत के 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 16.3 ओवर 127 रन पर सिमट गई.

  • 22:11 : 75 रनों के साथ भारत की शानजीत
  • 22:10 : कोहली ने लपका मिल्स का कैच
  • 22:09 : प्लंकेट भी आउट
  • 22:09 : 16वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 127/8
  • 22:07 : चहल की जबलदस्त बॉलिंग 1 ओवर में 3 विकेट भारत को नाम
  • 22:06 : जोर्डन भी आउट
  • 22:04 : बेन स्ट्रोक भी कैच आउट
  • 22:02 : कोहली ने लपका मोईन अली का कैच
  • 22:01 : 15वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123/5
  • 21:58 : विराट ने लपका बटलर का कैच
  • 21:55 : 14वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 119/4
  • 21:54 : जो रूट भी 42 रन पर आउट
  • 21:53 : पन्त ने लपका मोर्गन का कैच
  • 21:49 : 13वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/2
  • 21:46 : 12वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 114/2
  • 21:45 : इंग्लैंड ने फिर जड़ा छक्का
  • 21:45 : लगातार इंग्लैंड का फिर लगा छक्का
  • 21:44 : मोर्गन ने लगाया छक्का
  • 21:41 : 11वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर हुआ 92/2
  • 21:35 : 10वें ओवर के बाद इंग्लैंड ने बनाये 86/2
  • 21:34 : रूट का लगाया छक्का
  • 21:30 : 9वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/2
  • 21:27 : मोर्गन का लगातार दूसरा चौका
  • 21:27 : मोर्गन ने लगाया चौका
  • 21:26 : 8वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने 64/2 रन बनाये
  • 21:22 : रूट का लगाया छक्का
  • 21:17 : मिश्रा ले लपका रॉय का कैच, 32 रन बना कर आउट
  • 21:16 : 6वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 55/1
  • 21:14 : रॉय ने लगाया चौका
  • 21:09 : 5वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 44/1
  • 21:09 : बुमराह की बॉल पर रूट का चौका
  • 21:06 : बुमराह की बॉल पर रॉय का चौका
  • 21:04 : चौथे ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 34/1
  • 21:02 : रॉय ने लगाया चौका
  • 21:01 : तीसरे ओवर के समाप्ति तक इंग्लैंड ने 25/1 का स्कोर बनाया
  • 21:00 : रूट ने लगाया चौका
  • 20:58 : रूट का लगा चौका
  • 20:56 : रॉय ने लगाया चौका
  • 20:56 : दूसरे ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 12/1
  • 20:54 : बिलिंग्स बिना रन बनाये आउट
  • 20:51 : इंग्लैंड ने लगाया पहला छक्का
  • 20:50 : पहले ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने बनाये 1/0
  • 20:36 : इंग्लैंड को मिला 203 रनों का लक्ष्य
  • 20:36 : 20वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 202/6
  • 20:35 : 11 रन की पारी खेल कर पांड्या रनआउट
  • 20:33 : हार्दिक पांड्या ने लगाया छ्क्का
  • 20:32 : 56 रन बना कर धोनी कैच आउट
  • 20:30 : धोनी ने लगाया चौका
  • 20:29 : रिषभ पन्त का चौका लगा
  • 20:23 : 27 रन बना कर युवी आउट
  • 20:22 : युवराज का लगा छक्का
  • 20:21 : युवराज ने लगाया चौका
  • 20:20 : युवराज फिर ने लगाया छक्का
  • 20:19 : युवराज ने लगाया छक्का
  • 20:18 : धोनी का अर्ध शतक लगा
  • 20:17 : 17वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/3 पहुंचा
  • 20:15 : धोनी का चौका लगा
  • 20:12 : धोनी ने लगाया चौका
  • 20:12 : 16वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/3
  • 20:07 : धोनी ने लगाया चौका
  • 20:06 : 15वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/3
  • 20:05 : धोनी का चौका लगा
  • 20:04 : रैना के बाद युवी ने संभाला बल्ला
  • 20:02 : 14वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/3
  • 19:59 : सुरेश रैना 63 रन बना कर कैच आउट
  • 19:57 : धोनी ने लगाया छक्का
  • 19:57 : 13वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/2
  • 19:56 : सुरेश रैना का लगा चौका
  • 19:54 : रैना ने लगाया छक्का
  • 19:53 : 12वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 99/2
  • 19:51 : रैना का तीसरा छक्का
  • 19:50 : धोनी का पहला छक्का लगा
  • 19:50 : 11वें ओवर के बाद भारत का स्कोर हुआ 84/2
  • 19:49 : रैना ने मोईन की बॉल पर डबल रन बनाये
  • 19:45 : 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/2 पर
  • 19:43 : राशिद की बॉल पर रैना ने 4 रन बनाये
  • 19:42 : 9वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/2
  • 19:38 : 8वें ओवर की समाप्ति पर भारत ने 67/2 रन बनाये
  • 19:37 : बल्लेबाजी के लिए धोनी उतरे
  • 19:34 : के एल राहुल का स्टंप उखड़ा, 22 रन बनाकर आउट हुए
  • 19:32 : 7वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/1
  • 19:29 : राहुल ने लगाया जबरदस्त छक्का
  • 19:26 : 6वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/1
  • 19:25 : रैना ने दूसरा लगाया छक्का
  • 19:21 : 5वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/1
  • 19:20 : रैना ने लगाया चौका
  • 19:18 : चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/1
  • 19:13 : प्लंकेट की बॉल पर राहुल ने लगाया चौका
  • 19:12 : तीसरे ओवर के समाप्ति तक भारत ने 17/1 का स्कोल बनाया
  • 19:11 : मिल्स की बॉल पर रैना ने लगाया छक्का
  • 19:07 : दूसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर8/1
  • 19:02 : भारत का पहला विकेट गिरा, विराट कोहली पगबधा आउट
  • 19:01 : पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 4/0
  • 19:00 : भारत ने पहले ओवर में 4 रन बनाये
  • 18:57 : लोकेश राहुल के साथ कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे
  • 18:56 : इंग्लैंड ने भी लियाम डासन की जगह लियाम प्लंकेट को टीम में शामिल किया
  • 18:56 : मनीष पांडे की जगह रिषभ पंत को पदार्पण का मौका मिला
  • 18:55 : भारतीय टीम ने एक बदलाव किया
  • 18:55 : इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टी-20 बेंगलुरू शुरू
  • 18:54 : इंग्लैंड का टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

सुरेश रैना ने अर्द्धशतक जमाया.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल की फिरकी के जादू से भारत ने तीसरे और निर्णायक टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 75 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली.

भारत ने धोनी (36 गेंद में 56 रन) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और रैना (45 गेंद में 63 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 55 और युवराज सिंह (10 गेंद में 27 रन) के साथ 4.4 ओवर में चौथे विकेट की 57 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 202 रन बनाए. धोनी और युवराज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत अंतिम नौ ओवर में 118 रन जोड़ने में सफल रहा. भारतीय पारी में 11 चौके और 12 छक्के लगे.
 

इसके जवाब में टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चहल (25 रन पर छह विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने जो रूट (42) और कप्तान इयोन मोर्गन (40) के बीच तीसरे विकेट की 64 रन की तेजतर्रार साझेदारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम 16.3 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई. जसप्रीत बुमराह ने भी 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए. टीम ने अंतिम आठ विकेट सिर्फ सात रन पर गंवाए. भारत ने इसके साथ टेस्ट और वनडे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला भी जीती.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही. जेसन राय (32) ने युजवेंद्र चहल के दूसरे ओवर में छक्का जड़ा लेकिन एक गेंद बाद इस लेग स्पिनर ने सैम बिलिंग्स (00) को स्लिप में सुरेश रैना के हाथों कैच करा दिया.

राय ने आशीष नेहरा के अगले ओवर में चौका जड़ा जबकि जो रूट ने भी दो बार गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. दोनों बल्लेबाजों ने पावर प्ले के ओवरों में आसानी से बाउंड्री लगाई. पावर प्ले में टीम ने एक विकेट पर 55 रन बनाए. लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपनी दूसरी ही गेंद पर राय को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया.

रूट और मोर्गन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. रूट ने हार्दिक पंड्या पर दो छक्के मारे जबकि मोर्गन ने मिश्रा पर लगातार दो चौके जड़े. मोर्गन ने कामचलाऊ स्पिनर सुरेश रैना पर तीन छक्कों के साथ 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. रूट हालांकि 41 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मिश्रा की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया लेकिन शार्ट थर्ड मैन पर खड़े युवराज कैच नहीं लपक पाए क्योंकि रिषभ पंत बीच में आ गए. इस ओवर में हालांकि तीन ही रन बने.

अगले ओवर में चहल की पहली दो गेंद पर दो रन बने जिससे मोर्गन पर दबाव आ गया और वह बड़ा शाट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए जिसके बाद पंत ने आसान कैच लपका. मोर्गन ने 21 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और दो चौके मारे. चहल ने अगली गेंद पर रूट को भी पगबाधा करके इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 119 रन किया. रूट ने 37 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के जड़े.
 

बुमराह ने अगले ओवर में जोस बटलर (00) को कोहली के हाथों कैच कराया. इंग्लैंड ने 119 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए. चहल ने पारी के 16वें और अपने अंतिम ओवर में मोईन अली (02), बेन स्टोक्स (06) और क्रिस जोर्डन (00) को पवेलियन भेजकर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित की.

बुमराह ने अगले ओवर में लियाम प्लंकेट (00) को बोल्ड करने के बाद टाइमल मिल्स (00) को कोहली के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई. इंग्लैंड के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए.

इससे पहले भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक टी-20 मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है. भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. मैच के दूसरे ओवर में ही भारतीय कप्तान विराट कोहली (2) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके जाने के बाद मैदान पर उतरे रैना ने लंबे अरसे बाद टी-20 में अपने बल्ले से अर्धशतक निकाला. रैना ने इससे पहले 2010 में अर्धशतकीय पारी खेली थी.

उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (22) के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों तेजी से रन बना रहे थे. इसी बीच राहुल 65 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की.

पूर्व कप्तान धौनी ने मैदान पर कदम रखा और वो किया जिसके लिए उन्हें 76 टी-20 मैच का इंतजार करना पड़ा. धौनी ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक जमाया. धौनी ने रैना के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े.

45 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों में तूफानी पारी खेलने वाले रैना 120 के कुल स्कोर पर लियाम प्लंकेट की गेंद पर इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए. धौनी ने आक्रामक खेल जारी रखा और अपना पहला अर्धशतक पूरा किया.

रैना के जाने के बाद मैदान पर आने वाले युवराज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 27 रनों की पारी खेली. युवराज ने अपनी सभी बाउंड्री क्रिस जोर्डन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में लगाईं. इस ओवर में भारत ने कुल 24 रन बटोरे, जिसमें से धौनी ने सिर्फ एक रन ही लिया.

19वें ओवर की पहली गेंद पर युवराज टाइमल मिल्स का शिकार बने. धौनी को आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे. पदार्पण मैच खेल रहे युवा ऋषभ पंत ने छह रन और हार्दिक पांड्या ने 11 रनों का योगदान देते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. पंत नाबाद लौटे.

इंग्लैंड के लिए प्लंकेट, स्टोक्स, मिल्स और जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.



 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment