सुशील कुमार दिल्ली के खेल ब्रांड दूत नियुक्त किये गये
Last Updated 22 Aug 2014 10:42:51 PM IST
उप राज्यपाल नजीब जंग ने शुक्रवार को पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली सरकार का खेल ब्रांड दूत नियुक्त करने की घोषणा की.
उप राज्यपाल नजीब जंग और पहलवान सुशील कुमार |
उन्होंने राजधानी का खेल बजट भी दोगुना कर 44 लाख रूपये कर दिया.
जंग ने कहा कि दिल्ली के आठ खिलाड़ियों ने ग्लास्गो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में देश और दिल्ली को गौरवान्वित किया है.
जंग ने पदक विजेताओं के लिये आयोजित सम्मान समारोह छह पहलवानों और दो निशानेबाजों को सम्मानित किया.
दिल्ली के नव नियुक्त खेल ब्रांड दूत सुशील कुमार देश के एकमात्र पहलवान हैं जिन्होंने लगातार ओलंपिक खेलों में पदक जीते हैं.
उन्होंने 2004 एथेंस, 2008 बीजिंग और 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है.
Tweet |