दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता

Last Updated 31 Jul 2014 09:58:22 PM IST

युवा दीपा करमाकर ने गुरुवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों की वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया.


भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर (फाइल फोटो)

करमाकर जिम्नास्टिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट एथलीट बन गयीं.
 
त्रिपुरा की 20 वर्षीय दीपा ने महिला वाल्ट के फाइनल में 14.366 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया.

इंग्लैंड की क्लाडिया फ्रैगापाने (14.633 अंक) ने स्वर्ण और एलिजाबेथ ब्लैक (14.433 अंक) ने रजत पदक हासिल किया.

2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में आशीष कुमार वाल्ट में रजत और फ्लोर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय जिम्नास्ट बने थे.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment