उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन

Last Updated 20 Feb 2024 05:40:20 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए। उस समय भगवान रामलला टेंट में थे। देखकर बहुत दुख होता था। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है।

धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में हमारे यहां के लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी।

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment