मथुरा लोकसभा सीट के दावेदार कई, पर सविता सिंह सौरोत का नाम सबसे ऊपर !
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का जब से टिकट कटने की अटकलें लगनी शुरू हुई हैं तब से इस सीट से कई ऐसे लोगों के नाम सामने आने लगे हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।
![]() सविता सिंह सौरोत |
इन्हीं में से एक नाम सविता सिंह सौरोत का भी है। हालांकि हेमा मालिनी का टिकट अगर कटता है तो उनकी परफार्मेंस की वजह से नहीं बल्कि उनकी उम्र की वजह से कट सकता है। अगर उनका टिकट कटा तो सविता सिंह सौरोत का नाम सबसे ऊपर हो सकता है। सविता सिंह को बीजेपी से टिकट मिलने के पीछे कई मजबूत कारण हैं।
पहली बात कि वह बेहद ही सक्रिय समाज सेविका हैं। पिछले दस-बारह वर्षों से वो निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की जनता की सेवा करती आ रही हैं। दूसरी वजह उनकी महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ का होना है। क्षेत्र की लाखों महिलाएं उन्हें नाम और चेहरे से जानती हैं। तीसरी वजह, उनकी बिरादरी है। वह जाट बिरादरी से ताल्लुक रखती हैं। मथुरा संसदीय क्षेत्र में उनकी बिरादरी की सबसे ज्यादा वोटें हैं। एक अनुमान के मुताबिक जाट बिरादरी की वहां पांच लाख से ज्यादा वोटें हैं। चौथा कारण है उनका मृदुभाषी होना।
सविता सिंह आसानी से लोगों से मिल लेती हैं। किसी के दुख दर्द में वो तन,मन और धन से साथ खड़ी रहती हैं। पांचवा कारण उनका स्थानीय होना है। जैसा कि सबको पता है कि इस बार मथुरा की जनता वहां से किसी स्थानीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ते हुए देखना चाहती है। एक योग्य उम्मीदवार की बात की जाय तो सविता सिंह सौरोत उन सभी दावेदारों पर भारी पड़ती हुई दिखती हैं जो वहां से लोकसभा का चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।
यानी यह कहा जाय कि सविता सिंह सौरोत एक परफेक्ट उम्मीदवार साबित हो सकती हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। ऐसे में एक बात दावे के साथ कही जा सकती है कि अगर हेमा मालिनी का टिकट कटा तो सविता सिंह सौरोत टिकट के दावेदारों में सबसे ऊपर होंगी।
| Tweet![]() |