गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों की 2 करोड़ 50 लाख कीमत की सम्पत्ति कुर्क

Last Updated 02 Nov 2023 01:56:57 PM IST

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के मकसद से माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है।


गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों की 2 करोड़ 50 लाख कीमत की सम्पत्ति कुर्क

इसी कड़ी में थाना बड़गांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त राकेश त्यागी और आशीष त्यागी की अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पति, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए है, कुर्क किया है।

कुख्यात गैंगस्टर राकेश त्यागी और आशीष त्यागी दोनों पिता-पुत्र हैं। वो सहारनपुर जिले के बड़गांव गांव का रहने वाले हैं।

पुलिस ने कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपए की चल-अचल सम्पत्ति गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुर्क की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, जान से मारने का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम के कुल 13 मामले दर्ज हैं।

गैंगस्चर का एक मकान, दुकान, कृषि भूमि, कार, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य संपत्ति कुर्क की गई हैं। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। सम्पत्ति को गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क की गई है।

आईएएनएस
सहारनपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment