यूपी में 74 और बंगाल में 23 सीट जीतेगी भाजपा: शाह

Last Updated 06 Feb 2019 08:30:19 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 और पश्चिम बंगाल में 23 सीट जीतेगी।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

ब्रज क्षेत्र के बूथ लेवल प्रभारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा गठबंधन और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का सफाया होना तय है।

उन्होंने कहा ‘‘बंगाल में कितने घोटाले हुए। गरीब लोगों के पैसा का बेजा इस्तेमाल हुआ। दिलचस्प यह है कि ऐसे ही एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूख हड़ताल पर बैठती हैं। ऐसा कब तक चल सकता है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के लोगों को निशाना बना रहे हैं। हम इसका जवाब हिंसा से नहीं देंगे लेकिन इसका भरपूर जवाब कमल के निशान पर बटन दबाकर जनता देने के लिए तैयार है।’’



भाजपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा अध्यक्ष ने कहा सुश्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसभा के लिए छोटा मैदान दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को दीदी आखिर कब तक रोकेंगी। पश्चिम बंगाल में 23 सीट जीतने के लिए भाजपा तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भारतीय जनता पार्टी भव्य मंदिर का निर्माण चाहती है और यह जल्दी ही हो जाएगा।

वार्ता
अलीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment