विवादित चिट्ठी लिखने वाले उदयवीर सिंह सपा से निष्कासित

Last Updated 22 Oct 2016 03:25:05 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) में भारी उठापटक जारी है. राज्य विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को चिट्ठी लिखना महंगा पड़ा. उदयवीर सिंह को शनिवार को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया.




मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सिंह के निष्कासन का आदेश दिया.

उदयवीर सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है.

सिंह ने पार्टी के हालिया विवाद के बीच मुलायम सिंह यादव को काफी तल्ख चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में विवाद के लिए परिवार के साथ ही कुछ बाहरी लोगों पर भी उंगली उठायी गयी थी.

तीन पृष्ठों की चिट्ठी में उदयवीर सिंह ने विवाद के लिए मुलायम सिंह यादव की पत्नी पर भी उंगली उठायी.

चिट्ठी मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव काफी नाराज थे. उन्होंने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी नाराजगी जतायी थी.

 

 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment