राजस्थान में बडा प्रशासनिक फेरबदल, ग्यारह जिला कलेक्टरों को बदला

Last Updated 27 Apr 2016 04:34:20 PM IST

राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 48 अधिकारियों को स्थानान्तरित किया है.


फाइल फोटो

राज्य सरकार ने 4 से 6 मई से शुरू होने वाली कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की कांफ्रेस से पहले यह फेरबदल किया गया है.
    
स्थानान्तरित अधिकारियों में जयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुणाल समेत ग्यारह जिला कलेक्टर और चार प्रमुख शासन सचिव शामिल है. सिद्वान्त महाजन जयपुर जिले के कलेक्टर होंगे.
   
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जयपुर जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल को राजस्थान कौशल विकास निगम के आयुक्त के पद नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद पर पदस्थ गौरव गोयल को अजमेर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर स्थानान्तरित किया गया है.
    
आदेश के अनुसार इंन्द्रजीत सिंह को चित्तौड़गढ, अशफाक खान को दौसा, ज्ञानाराम को हनुमानगढ, मनोज कुमार शर्मा को करौली, महावीर प्रसाद शर्मा को टोंक, बाबू लाल मीणा को झुंझुनूं, वेद प्रकाश को बीकानेर, लक्ष्मी नारायण मीणा को सिरोही और सुरेन्द्र कुमार सोलंकी को डूंगरपुर के जिला कलेक्टर एव जिला मजिस्ट्रेट होंगे.

आदेश के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एस के अग्रवाल को प्रमुख शासन सचिव यातायात विभाग, यातायात विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी के गोयल को सामान्य प्रशासनिक विभाग में प्रमुख शासन सचिव और आयुव्रेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय दीक्षित को संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रमुख शासन सचिव के पद पर लगाया गया है.
    
स्थानान्तरित अधिकारियों में आर वेंकटेरन, रोली सिंह, हंसा सिंह देव, भास्कर ए सावंत, हेमन्त कुमार गेरा, नारायण लाल मीणा, एस एस पवार, राम निवास, गिरिराज सिंह कुशवाहा, आशुतोष ए टी पेंढेकर, सत्य प्रकाश बसवाला, चुन्नी लाल कायल, विक्र म सिंह चौहान, रेखा गुप्ता, महेश भारद्वाज, एस एस सोहता, विमल कुमार जैन, मातादीन शर्मा, श्याम सिंह राजपुरोहित, आरूषि ए मलिक, जोगा राम, पूना राम, भंवर लाल मेहरा, कैलाश चंद मीणा, सुबे सिंह यादव, मोदू दान देथा, सुरेश चंद गुप्ता, विनीता श्रीवास्तव, वी श्रवण कुमार, नन्नू मल पहाडिया, एच गुईटे और संदेश नायक शामिल है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment