अमृतसर: भारी बारिश के चलते गिरी छत, एक परिवार के चार लोगों की मौत
Last Updated 06 Mar 2020 11:58:16 AM IST
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते छत गिरने से छह महीने के जुड़वां बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
|
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। मुल चक इलाके में बबलू सिंह कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक बच्चा बच गया है। दुर्घटना के वक्त परिवार के लोग अपने कच्चे घर के भूतल पर सोए हुए थे। सूचना पाकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
बाद में दमकल और पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। यहां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने परिवार के लोगों को मृत घोषित कर दिया।
| Tweet |