Delhi Fire : दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर
Last Updated 04 Nov 2023 11:28:43 AM IST
बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।
![]() दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग |
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बवाना औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर -5 में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 9:05 बजे मिली।
गर्ग ने कहा, "20 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"
| Tweet![]() |