दिल्ली लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में कमी

Last Updated 18 Apr 2020 01:09:05 AM IST

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या पहले की अपेक्षा लगातार तीसरे दिन कम होना सुकून भरा रहा, वहीं मृतकों की संख्या चिंता बढ़ा रही है।


दिल्ली लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में कमी

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज देर रात जारी आंकड़ों में नये मामले 67 थे जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1707 पर पहुंच गई। बुधवार को 17 और गुरुवार को 64 नये मामले आए थे। आज चार मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 42 पर पहुंच गई।

दिल्ली कोरोना वायरस के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। गुरूवार को राजधानी में एक दिन में सबसे ज्यादा छह मौतें हुई थी। राजधानी के कुल संक्रमितों में 83 विदेश या से जुडे हैं जबकि 353 इनसे फैले संक्रमण के हैं।  आज इस वर्ग में 11 मामले और जुड़े। विशेष अभियान से जुड़े 1080 मामले हैं। यह मामले निजामुद्दीन मरकज से हैं। दो दिन से इस श्रेणी में कोई नया मामला नहीं आया है।  अन्य वर्ग में 56 नये मामले आए जिससे इनकी संख्या 191 हो गई।   

दिल्ली में 1592 वायरस पीड़ितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 21 लोगों को आज ठीक होने के बाद  अस्पताल से छुट्टी मिली। इन्हें मिलाकर अब तक 73 लोग ठीक हो चुके हैं।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment