खराब मौसम के कारण कई फ्लाइटें निरस्त

Last Updated 19 Dec 2014 05:12:03 AM IST

कोहरे और खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली और आईजीआई एयरपोर्ट से दूसरे शहरों को जाने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइटें निरस्त की गई.


दिल्ली में छाया कोहरा (फाइल फोटो)

इसके अलावा एक दर्जन से अधिक फ्लाइटें देरी से आई और रवाना हुई है. सबसे अधिक चंडीगढ़ से आने और जाने वाली फ्लाइटें निरस्त की गई है. फ्लाइटों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई.

बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से आईजीआई एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट  संख्या 9 डब्ल्यू 2658  नहीं आ सकी. यह फ्लाइट शाम 14.15 बजे आईजीआई एयरपोर्ट आती है.  इस फ्लाइट को  कोहरे के कारण एटीसी ने उड़ान की स्वीकृति नहीं दी.

वहीं फ्लाइट संख्या  6 ई 551 श्रीनगर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी खराब मौसम के कारण एटीसी ने उड़ान की इजाजत नहीं दी. जबकि जम्मू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6 ई 335  को भी  घने  कोहरे के  कारण एटीसी ने इजाजत नहीं दी.

वहीं  शाम 6  बजे  चंडीगढ़ जाने वाली  फ्लाइट संख्या 9 डब्ल्यू 2952 मौसम खराब होने के कारण नहीं जा सकी है. 

इसके अलावा फ्लाइट संख्या एस 24235  को भी कोहरे के कारण एटीसी ने चंडीगढ़ की उड़ान की स्वीकृति नहीं दी.

दिल्ली से पुणो पोर्ट ब्लेयर जयपुर, त्रिवेंद्रम विसाखापटनम, मुंबई, कोलकाता जाने वाली और कोलकाता, मुंबई, काठमांडू, भुवनेश्वर, गया, पटना, भोपाल से आने वाली फ्लाइटें एक से दो घंटे की देरी से यहां पहुंची.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment