मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार BJP में हुए शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता

Last Updated 16 May 2023 04:45:58 PM IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गये।


इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

सखवार पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। सखवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री चौहान के विकास कार्यो से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसका कोई नीति, नियम और नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को कई गुटों में विभाजित पार्टी बताया।

सखवार ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दलित समुदाय के लिए कुछ नहीं किया और इसी कारण पिछले विधानसभा चुनाव में उसकी हार हुई।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment