कांग्रेस विधायकों से मिलने से रोकने के लिए तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा: कमलनाथ

Last Updated 18 Mar 2020 12:04:18 PM IST

मध्य प्रदेश में जारी सियासी संग्राम के बीच आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों से मिलने से रोकने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना, उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही और हिटलर शाही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश आज देख रहा है कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिये किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, आखिर किस बात का डर भाजपा को है। भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों का दमन किया जा रहा है। हमारे हिरासत में लिये गये नेताओं को शीघ्र रिहा किया जाये और बंधक विधायकों से मिलने की इजात दी जाये।’’

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment