झारखंड कांग्रेस के महासचिव शैलेष सिन्हा का निधन

Last Updated 28 May 2015 04:17:33 PM IST

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शैलेष सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद रांची के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया.


(फाइल फोटो)

पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की सूचना दी. वह 54 साल के थे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय राय ने बताया कि वह काफी समय से अस्वस्थ थे.

कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलफाम मुजीबी ने कहा, ‘‘शैलेष सिन्हा एक मजबूत नेता थे और वह लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों को ले जाने में हमेशा आगे रहे.’’

मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और कई अन्य नेताओं ने सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment