भाजपा पर नहीं लगने दूंगा कलंक : रघुवर दास

Last Updated 12 Apr 2015 04:33:18 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संकल्प व्यक्त किया कि वह अपनी पार्टी भाजपा पर भ्रष्टाचार का कलंक नहीं लगने देंगे.




रघुवर दास (फाइल)

झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता समागम में रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं पार्टी पर कहीं कोई कलंक का टीका नहीं लगने दूंगा.
     
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदशरें के अनुरूप झारखंड में वह पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन स्थापित करने को कृतसंकल्प हैं और राज्य में त्वरित गति से आधारभूत संरचना का विकास किया जायेगा.
     
उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं जिससे जनता के दुख दर्द को जानने का अवसर सरकार को मिलता है. साथ ही कार्यकर्ताओं को भी सरकार के कामकाज का लाभ मिलने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया.
     
दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा और इसमें झारखंड अपना पूरा योगदान देगा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment