बसु का वेंटिलेटर हटा

Last Updated 08 Jan 2010 09:43:57 AM IST


कोलकाता। गंभीर रूप से बीमार मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु की स्थिति में गुरुवार को भी विशेष सुधार नहीं हुआ। एएमआरआई अस्पताल के सुबह के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री बसु (95 वर्ष) का रक्तचाप अस्थिर है। बहरहाल शाम की बुलेटिन में कहा गया कि रक्तचाप को स्थिर रखने वाली दवाओं को कम किया गया है। बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को उनकी हालत में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ। परंतु एक अच्छी बात यह हुई कि उनका वेंटिलेटर आंशिक रूप हटा लिया गया। सांस में तकलीफ के कारण बसु को बुधवार सुबह से वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने गुरुवार को बताया, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment