गहलोत ने जनेश्वर मिश्र के निधन पर शोक जताया

Last Updated 22 Jan 2010 10:31:02 PM IST


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. मिश्र दलित, शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले जुझारू नेता थे। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। गहलोत ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह स्वर्गीय मिश्र की आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment