वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे हैं 29 प
Last Updated 18 Feb 2010 02:13:54 AM IST
|
अमरावती। नगर पुलिस पाकिस्तान के उन 29 नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है जो वीजा अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं।
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के 29 नागरिक वीजा और पासपोर्ट अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुंबई पासपोर्ट विभाग को लिखा गया है।
उन्होंने कहा कि पासपोर्ट विभाग से दिशानिर्देश के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
Tweet |