रेल रोको आंदोलन:भाजपा विधायक समेत कई गिरफ्

Last Updated 15 Feb 2010 11:14:58 AM IST


सूरत। गुजरात के सूरत में पुलिस ने नवसारी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आरसी पटेल समेत 40 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी कार्यकर्ता रेल रोको आंदोलन कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही रोकी गई रेलगाड़ियों को रवाना कर दिया गया। गुजरात में सूरत में भाजपा ने रेल रोको आंदोलन किया। आंदोलनकारियों की मांग थी कि दक्षिण गुजरात में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। कुछ रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों का हाल्ट बनाने की भी मांग भाजपा ने रखी थी। आंदोलनकारियों की मांग है कि सूरत को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाए। भाजपा के रेल रोको आंदोलन की वजह से दक्षिण गुजरात की रेल व्यवस्था कई घंटे तक चरमराई रही। सूरत, भरोच, नवसारी और वलसाड में रेल यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। रेल रोको आंदोलने की अगुवाई भाजपा के सांसद और विधायक कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और ठप्प पड़े रेल यातायात को फिर से बहाल कर दिया है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment