शमशेर सिंह मन्हास बने जम्मू-कश्मीर भाजपा अ

Last Updated 09 Jan 2010 04:41:34 PM IST


जम्मू। भारतीय जनता पार्टी ने शमशेर सिंह मन्हास को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय गोयल ने यहां एक समारोह में मन्हास की नियुक्ति की घोषणा की। मन्हास पिछले तीन साल से प्रदेश भाजपा के महासचिव के रूप में काम कर रहे थे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार, जम्मू नगर निगम के मेयर कविंदर गुप्ता, बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री चमन लाल गुप्ता सहित अन्य पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment