Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2010 06:51:22 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

बीसीए के दो छात्र एक करोड़ की हेरोइन समेत गि&

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के दो छात्रों को एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार खुर्जा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर करे रहे दीपक रावत और दानिश (दोनों 20 वर्ष) को पंचवटी कालोनी के पास से मंगलवार रात पकड़ा गया। खुर्जा थाना प्रभारी दया सागर ने वहां बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार छात्रों के कब्जे से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों बुलंदशहर के साथ ही दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव में मौजूद ग्राहकों को कई बार हेरोइन की आपूर्ति कर चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनके कुछ और साथी छात्रों के इस धंधे में शामिल होने की बात सामने आई है। इस सूचना पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सागर ने बताया कि दोनों छात्र मध्यमवर्गीय स्थानीय परिवारों से हैं और मौज-मस्ती तथा अधिक पैसे कमाने के चक्कर में इस धंधे में लिप्त हो गए।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer