घने कोहरे से 170 विमानों के समय में परिवर्तन

Last Updated 21 Jan 2010 09:30:47 AM IST


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज देर रात घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 170 उड़ानों के समय में परिवर्तन करना पडा या उनका मार्ग बदल दिया गया। धुंध के कारण दृश्यता सीमा काफी घट जाने के कारण कई उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। नगर में रात करीब साढ़े आठ बजे से ही कोहरे का प्रभाव दिखने लगा और दो घंटों के अंदर दृश्यता सीमा करीब 125 मीटर हो गयी। हवाई अड्डा अधिकारियों के कारण करीब 20 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। कई अन्य के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गयी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment