Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2010 08:31:10 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कांग्रेस ने की लाठीचार्ज की निंदा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लखनऊ में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई मायावती सरकार के निरंकुश व्यवहार को परिलक्षित करती है। कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना अलोकतांत्रिक और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मुख्यमंत्री मायावती और उनकी सरकार के निरंकुश व्यवहार को प्रदर्शित करता है। पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता किसी तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं थे लेकिन वे लोगों से जुड़ा मुद्दा उठा रहे थे। लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का किसी भी पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। गौरतलब है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में लखनऊ में पार्टी की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मंगलवार को उस समय लाठी चार्ज कर दिया था जब वे मुख्यमंत्री मायावती से मिलने का प्रयास कर रहीं थी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer