कृष्णा ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये

Last Updated 16 Jan 2010 08:07:42 PM IST




काठमांडू। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने आज यहां सुप्रसिद्ध पशुपति नाथ मंदिर जा कर पूजा अर्चना की और मंदिर में नियुक्त भारतीय पुजारियों से भेंट कर उनकी सुरझा व्यवस्था और कुशलता की जानकारी ली। श्री कृष्णा नेपाल की तीन दिन की यात्रा पर कल यहां पहुंचे और नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल तथा उपप्रधान मंत्री सुजाता कोइराला से मुलाकात की थी।आज सुबह उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये। उनके साथ विदेश सचिव निरूपमा राव एवं अन्य अधिकारी भी थे। सूत्रों के अनुसार नेपाली प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में श्री कृष्णा ने पुजारियों की सुरझा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। इस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें पुजारियों और भारतीय तीर्थ यात्रियों की पूर्ण सुरझा का आश्वासन दिया था। उल्लेखनीय है कि पशुपतिनाथ मंदिर में नियुक्त कर्नाटक के पुजारियों गिरीश भट्ट और राघवेन्द्र भट्ट की दो माह पहले माआ॓वादी कार्यकर्ताओं ने पिटाई की थी। कृष्णा का यहां नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव और कई अन्य मंत्रियों तथा एकीकृत नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मिलने का कार्यक्रम है। प्रचंड इस समय नेपाल में भारत के खिलाफ अभियान चलाये हुए हैं। कृष्णा बीरगंज भी जाना था जहां वह जहां वह भारत के सहयोग से एक एकीकृत सीमा शुल्क चौकी का शिलान्यास करना था लेकिन खराब मौसम के कारण आज का यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment