सोरेन ने माओवादियों की प्रमुख मांग स्वीका

Last Updated 18 Feb 2010 09:59:52 AM IST


रांची/जमशेदपुर। अगवा प्रखंड विकास पदाधिकारी की सुरक्षित रिहाई के लिए माओवादियों की एक प्रमुख मांग स्वीकार करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज रात कहा कि जेल में बंद उन कुछ लोगों को रिहा करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गयी है जिनके बारे में माओवादियों का दावा है कि वे निर्दोष हैं। सोरेन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में लिखित बयान पढ़ा कि माओवादियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की रिहाई के लिए कुछ शर्ते रखी हैं। उनकी मुख्य मांग निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई है। उन्होंने कहा कि सभी मामले अदालत में लंबित हैं। उनकी रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, ऐसे में मैं माओवादियों से अपील करता हूं कि वे हमारे अधिकारी को जल्द से जल्द सुरक्षित रिहा करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment