अमेरिकी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में भì

Last Updated 13 Feb 2010 11:20:24 AM IST


वाशिंगटन। अमेरिका के अलबामा विश्वविद्यालय में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में मरने वाले तीन लोगों में एक भारतीय मूल का शख्स भी शामिल है। मृतक का नाम गोपी के पोडिला है। पोडिला बायोलॉजिकल साइंस के हेड थे। इस गोलीबारी में दो अन्य लोगों की मौत हुई है उनके नाम मारिया और एडरिल जानसन बताया जा रहा है। पुलिस ने गोली चलाने वाली महिला को पकड़ लिया है। वह अलबामा यूनिवर्सिटी की फैकल्टी मेंबर है। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल हुए लोग भी विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। इस दौरान कोई छात्र घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने वारदात वाली पूरी इमारत को घेर लिया है और वहां की तलाशी ली जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment