सोनिया ने मंजूर किए प्रदेश महिला अध्यक्षो

Last Updated 17 Feb 2010 08:16:54 PM IST


नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को चार राज्यों में पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्षों के नामों पर अपनी मुहर लगा दी। कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोनिया ने झारखण्ड प्रदेश महिला अध्यक्ष के रूप में आभा सिन्हा, राजस्थान के लिए विजय लक्ष्मी विश्नोई, कर्नाटक के लिए मंजुला नायडू और उत्तराखंड के लिए सरोजिनी कथूरा के नामों पर अपनी मुहर लगा दी। सोनिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर कल्पना पटेल (कार्यकारी अध्यक्ष) की नियुक्ति की है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment