हनीमून पर जाने के लिए दुल्हन ने मेहमानों से मांगे पैसे

Last Updated 07 Dec 2016 12:18:09 PM IST

हर जगह शादी में दुल्हा और दुल्हन खास होते हैं पर इस शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि आप भी सुन कर हैरान हो जाएंगे.


दुल्हन ने मेहमानों से मांगे पैसे

पेइचिंग में एक शादी र्चचा का विषय बन गई है, जहां हर शादी में दुल्हा और दुल्हन खास होते हैं वहीं इस शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि आप भी सुन कर हैरान हो जाएंगे. 

दरअसल दुल्हन ने मेहमानों से खुद को टच करने के लिए कहा और इसके एवज में वह उनसे पैसे वसूल रही थी, जब इसके पीछे की वजह पता की गई तो पता चला कि दुल्हन ने हनीमून के लिए पैसा जुटाने के लिए ये नायाब तरीका निकाला है, जिससे शादी के बाद पैसे जुटाकर वह किसी अच्छे हनीमून की जगह पर जाकर भरपूर मौज-मस्ती कर सके. 
 
बकायदा दुल्हन को छूने वालों में केवल पुरुष ही नहीं थे, बल्कि महिलाएं भी दुल्हन को छेड़ने के लिए लाइन में खड़ी दिखी, लोगों का कहना है कि दुल्हन ने खुद ही वहां आए सभी लोगों को खुद को छूने के लिए कहा था और इसके एवज में उसने खुब पैसे बटोरे, बाद में पता चला कि वह एक रिसोट में हनीमून के लिए जाएगी जहां सिर्फ हरियाली और पानी के झरने और पहाड़ के नजारे देखने को मिलते हैं. 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment