लोगों को सता रहे भाजपा कार्यकर्ता, सीआरपीएफ : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान रविवार को जनता को प्रताड़ित करने का भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय बलों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके पहले इस तरह की चीजें नहीं देखी गई थीं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "देखिए, प्रचार खत्म हो चुका है। मतदान चल रहा है। इसलिए मैं प्रचार के बारे में कुछ नहीं कहूंगी।" लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान को जनता को प्रताड़ित करने का भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय बलों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके पहले इस तरह की चीजें नहीं देखी गई थीं।
ममता ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में मित्रा इंस्टीट्यूट में बने बूथ में अपना वोट डालने के बाद कहा, "लेकिन आज सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं और सीआरपीएफ ने जिस तरह से लोगों को प्रताड़ित किया है, हमने इस तरह की चीज इससे पहले कभी नहीं देखी थी।"
| Tweet |