अमित शाह ने नासिक अस्पताल की घटना पर शोक जताया

Last Updated 21 Apr 2021 06:25:24 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने के कारण हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं।

इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’

नासिक के जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने बताया कि जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति टैंक में लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से 22 लोगों की मृत्यु हो गयी। ये रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment