भाजपा को सत्ता में आने से रोकें, बंगाल को शांति से रहने दें: ममता
Last Updated 11 Feb 2021 05:56:12 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को लोगों से अपील की कि भाजपा को राज्य में सत्ता में नहीं आने दें और राज्य को शांति से रहने दें।
![]() पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में शासन जारी रखेगी।
उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘बंगाल को शांति से रहने दें। भाजपा को राज्य में सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। मैं सभी से अपील करती हूं कि बंगाल के सम्मान की रक्षा करें।’’
| Tweet![]() |