अनुच्छेद 370 रद्द किया जाएगा क्योंकि शाह ने वादा किया है : अनुराग ठाकुर
Last Updated 08 Jun 2019 12:43:45 AM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 रद्द किया जाएगा क्योंकि उनकी पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यह वादा किया है।
![]() केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर |
दरअसल, यह अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है।
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘यदि हमारे पार्टी अध्यक्ष (अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द किया जाएगा, तो यह हकीकत में तब्दील होगा।’’
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो अनुच्छेद 370 रद्द कर दिया जाएगा।
ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘वह सभी मोर्चो पर नाकाम हो गए हैं।’’
| Tweet![]() |