दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडाल देवी दुर्गा के साथ ही संपूर्ण नारी शक्ति को समर्पित
महिषासुर का वध करने में जब भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा सफल नहीं हुए तब देवी दुर्गा ने उसका वध कर जगत को नारी शक्ति से रूबरू कराया था और इस बार दिल्ली के पंडालों की थीम इसी नारी शक्ति को समर्पित की है.
![]() फाइल फोटो |
सरबोजिन दुर्गा पूजा समिति के महासचिव देबाशीष साहा ने कहा, हमे दृढ़ विश्वास है कि महिला सशक्तिकरण ही हमारे बच्चों का सुरक्षित भविष्य निर्मित करने की पूंजी है और मां दुर्गा नारी शक्ति का प्रतीक हैं.
इस बार पंडाल में मदर टेरीसा, कल्पना चावला, भारतीय महिला हॉकी एवं क्रिकेट टीमों की सदस्यों, दीपा करमाकर, लता मंगेशकर, सुचित्रा सेन और अन्य प्रेरणादायक महिलाओं की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा.
पंडाल के तीन द्वारों में से पहले द्वार को 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली पूर्णा को समर्पित किया जाएगा. दूसरे द्वार पर मां दुर्गा के विभिन्न अवतारों को दिखाया जाएगा, जिसमें बुराई से लड़ने की उनकी ताकत को प्रदर्शित किया जाएगा. तीसरे द्वार को एक पेड़ के रूप में निर्मित किया जाएगा, जो कि संपूर्ण महिला समुदाय को दर्शाएगा जो हमारे समाज का ऑक्सीजन हैं.
साहा ने से कहा कि यह थीम समिति के सदस्यों द्वारा चुनी गई और इसे सदस्यों ने ही डिजाइन किया है.
दुर्गा पूजा इस साल 26 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर, दशहरे तक चलेगी.
| Tweet![]() |