शांति सैनिकों पर होने वाले हमलों पर भारत बनाएगा डेटाबेस

Last Updated 17 Dec 2022 07:54:51 AM IST

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की है कि नई दिल्ली शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों की निगरानी करने और न्याय की लड़ाई में सहायता के लिए एक व्यापक डेटाबेस स्थापित करेगी।


भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर

शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का हवाला देते हुए उन्होंने गुरुवार को कहा कि डेटाबेस और शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों की रिकॉडिर्ंग और आकलन के लिए विश्लेषणात्मक साधन न्याय के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि संयुक्तराष्ट्र और जिस देश में शांति सैनिक तैनात हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सुरक्षित रहें और उन पर हमला करने वालों को सजा मिले। उन्होंने समस्या से निपटने के लिए 35 देशों के संयुक्तराष्ट्र समूह के लॉन्च के मौके पर कहा, प्रौद्योगिकी इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक हो सकती है।

भारत, बांग्लादेश, मिस्र, फ्रांस, मोरक्को और नेपाल ने समस्या की गंभीरता को उजागर करते हुए लेबनान में एक आयरिश शांतिदूत के मारे जाने के एक दिन बाद संयुक्तराष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए उत्तरदायित्व पर मित्र समूह का शुभारंभ किया।

शांति अभियान के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने कहा, दुर्भाग्य से ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों में से बहुत कम लोगों को न्याय के कटघरे में लाया गया है। पीड़ितों को अब भी न्याय का इंतजार है।

आईएएनएस
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment