31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह-मन ढ़ेर सारी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसाय में प्रतिभा में निखार आयेगा।

 
 
Don't Miss