- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

मीन-इस सप्ताह कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में व्यय का योग है। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
Don't Miss