- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

मकर-घर-परिवार में सुखद व मांगलिक सप्ताह होगा। सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय का योग है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
Don't Miss