3 से 9 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

3 से 9 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

तुला-मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बात परेशान करेंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह होने का समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय सम्ंबंध प्रगाढ़ होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

 
 
Don't Miss