- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 27 जनवरी से 2 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह-श्रेष्ठजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनीतिज्ञ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है।
Don't Miss