27 जनवरी से 2 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

27 जनवरी से 2 फरवरी, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन-किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। साझेदारी मामलों में सतर्क रहे। मनोबल के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न होंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियों से बोझिल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

 
 
Don't Miss