- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 27 जनवरी से 2 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

मीन-कुछ कर्ज मन पर दबाव बनाएगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वर्तमान में मनोबल का अभाव उत्साह में कमी ला रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी एवं कार्यक्षेत्र में भी सहयोग मिलेगा।
Don't Miss