27 जनवरी से 2 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

27 जनवरी से 2 फरवरी, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मकर-राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से परेशान होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन तत्पर रहेगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक ओयोजन संभव। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कुशल व्यवहार से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे।

 
 
Don't Miss