- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक-पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर हों। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता मे पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
Don't Miss